विज्ञापन

बीज निगम घूसकांड: फाइलों में दर्ज 'मंत्री' और 'डॉक्टर' कौन? सतीश की भूमिका पर टिकी ACB की नजर

राजस्थान बीज निगम में 2.45 करोड़ रुपये के रिश्वत कांड ने भ्रष्टाचार की नई परतें खोल दी हैं. ACB ने पूर्व डायरेक्टर जुगल किशोर को हटाकर 1.60 करोड़ की नकदी बरामद की है. अब मंत्री और डॉक्टर की भूमिका पर जांच केंद्रित है.

बीज निगम घूसकांड: फाइलों में दर्ज 'मंत्री' और 'डॉक्टर' कौन? सतीश की भूमिका पर टिकी ACB की नजर
राजस्थान बीज निगम में 2.45 करोड़ रुपये के रिश्वत कांड ने भ्रष्टाचार की नई परतें खोल दी हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के बीज निगम से जुड़े नकली बीज प्रकरण ने प्रदेश की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में भूचाल ला दिया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर ने इस मामले को बेहद गंभीर बना दिया है. इस घूसकांड में कुल 2 करोड़ 45 लाख 17 हजार 810 रुपये की भारी-भरकम राशि के लेनदेन का खुलासा हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी तत्कालीन डायरेक्टर जुगल किशोर को उनके पद से हटा दिया गया है. सरकार ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति का हिस्सा बताया है.

साजिश और वसूली का खेल

ACB की जांच में सामने आया है कि यह मोटी रकम नकली बीजों के सीज किए गए स्टॉक को गुजरात भेजने और उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई को रोकने के लिए वसूली गई थी. एफआईआर में जुगल किशोर समेत छह लोगों को नामजद किया गया है. लेकिन अब जांच का केंद्र दो बिंदुओं पर आकर टिक गया है- पहला, सतीश कुमार कौन है जो पूरी डील को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सक्रिय था? दूसरा, दस्तावेजों में जिस मंत्री और डॉक्टर का जिक्र है, वे कौन हैं?

घर से भी मिले करोड़ों रुपये

एनडीटीवी के पास उपलब्ध एफआईआर के अनुसार, सतीश कुमार लगातार डील को जल्दी पूरा करने के लिए दबाव बना रहा था. वहीं जुगल किशोर की बातचीत में एक अन्य 'संदीप प्रकरण' का उल्लेख भी मिला है जिसमें 20 लाख रुपये एक अधिकारी द्वारा रखे जाने की बात कही गई है.

ACB की छापेमारी के दौरान जो बरामदगी हुई वह दंग करने वाली है. जुगल किशोर के घर से बैंक दस्तावेजों के साथ 45 लाख रुपये नकद मिले. वहीं, पड़ोसी के प्लॉट और शौचालय में फेंके गए कट्टों से 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बरामद हुई. इस तरह कुल 1.60 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है.

यह भी पढ़ें- 

श्रीगंगानगर में ACB की सबसे बड़ी कार्रवाई, बीज निगम निदेशक के घर से मिले 1.59 करोड़ रुपए

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close