विज्ञापन

माउंट आबू में तेंदुए ने युवक को बनाया शिकार, वन विभाग ने जंगल में जाने पर लगाई रोक

मृतक उदयपुर जिले के खजुरिया गांव निवासी बताया जा रहा है. युवक बीते कल शाम करीब 6 बजे अचलगढ़ की ओर गया था. जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा.

माउंट आबू में तेंदुए ने युवक को बनाया शिकार, वन विभाग ने जंगल में जाने पर लगाई रोक
माउंट आबू में तेंदुए ने युवक को बनाया शिकार

Rajasthan News: सिरोही जिले में माउंट आबू के जंगलों में जंगली जानवर द्वारा एक युवक के शिकार करने की घटना सामने आई है. माउंट आबू के जंगलों में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. इसके बाद वन विभाग ने जंगलों में युवक के जाने पर रोक लगा दी है. आशंका जताई जा रही है कि युवक को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है. वन विभाग ने इलाके में रह रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा है. साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जंगलों में जाने से बचने की सलाह दी है. 

भृगु आश्रम से 500 मीटर दूर की घटना

जानकारी के अनुसार, घटना अचलगढ़ क्षेत्र के भृगु आश्रम से करीब 500 मीटर दूर की बताई जा रही है. जहां घने जंगल के बीच युवक का शव बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि युवक की शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत था. जंगल में अलग-अलग स्थान पर युवक के पैर का हिस्सा भी मिला है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए ने युवक पर हमला कर उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया.  

Latest and Breaking News on NDTV

उदयपुर के खजुरिया निवासी था मृतक

युवक के शव मिलने की सूचना पर थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. वहीं रेंजर गजेंद्र सिंह और राजेश बिश्नोई समेत वन विभाग के अन्य लोग मौके पर पहुंचे. मृतक उदयपुर जिले के खजुरिया गांव निवासी बताया जा रहा है. उसका नाम राम बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में जंगली जानवरों द्वारा इस तरह की हमले की पहली घटना है.

जानकारी के मुताबिक, युवक बीते कल शाम करीब 6 बजे अचलगढ़ की ओर गया था. जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं. तेंदुए द्वारा युवक के शिकार करने की घटना सामने आने के बाद वन विभाग ने रात में जंगलों में प्रवेश पर रोक लग दिया है. 

यह भी पढे़ं-

Reengus Leopard Attack: 'बिना वजह घर से बाहर न निकलें', रींगस में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

आपके आसपास लेपर्ड का मूवमेंट है तो हेल्पलाइन नंबर पर मांग सकेंगे मदद, डायल 100 की तरह शुरू होगी सर्विस

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close