विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंटर का कंप्यूटर हैक कर नकल, अलवर पुलिस ने अभ्यर्थी को किया गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया कि अभ्यर्थी ने परीक्षा पास कराने के लिए 7 लाख रुपये में डील की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंटर का कंप्यूटर हैक कर नकल, अलवर पुलिस ने अभ्यर्थी को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल

Delhi Police Recruitment Exam: राजस्थान की अलवर पुलिस ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से आयोजित दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है. इस परीक्षा में हाइटेक तरीके से नकल की जा रही थी. बताया जाता है कि इसके लिए केंद्र के कंप्यूरटर को ही हैक कर लिया गया था. सीओ ग्रामीण शिवानी शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया अभ्यर्थी बहरोड़ क्षेत्र के बड़ोद गांव निवासी सुरेंद्र सैनी है. वह 17 दिसंबर को चितकानी स्थित एमआईटीआरसी कॉलेज में दिल्ली पुलिस में ड्राइवर पद की ऑनलाइन परीक्षा देने अलवर आया था.

केंद्र के कंप्यूटर सिस्टम को पहले ही कर लिया था हैक

बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान कक्ष में तैनात ऑब्जर्वर को अभ्यर्थी के व्यवहार पर संदेह हुआ. पूछताछ में उसने किसी तरह की समस्या से इनकार किया, लेकिन जब ऑब्जर्वर ने माउस से हाथ हटाने को कहा तो सामने आया कि कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रश्नों के उत्तर अपने आप क्लिक हो रहे थे. जांच में पता चला कि परीक्षा केंद्र के कंप्यूटर सिस्टम को पहले ही हैक कर लिया गया था और बाहर बैठे व्यक्ति द्वारा उत्तर डलवाए जा रहे थे.

परीक्षा पास कराने के लिए  7 लाख रुपये में डील

पूछताछ में यह भी सामने आया कि अभ्यर्थी ने परीक्षा पास कराने के लिए 7 लाख रुपये में डील की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस पूरे गिरोह और तकनीकी साजिश की गहन जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर 150000 रुपये रिश्वत लेते हुआ ट्रैप, रिश्तेदार भी गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः कौन है मधुलिका यादव? RJS परीक्षा में आई पहली रैंक... देखें 44 सफल कैंडिडेट की पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com