विज्ञापन
This Article is From May 12, 2024

NEET की परीक्षा सही न जाने पर कोटा में छात्र गायब, कमरे से मिले नोट में लिखा- बैराज के पास खोज लेना

इस साल अब तक कुल 9 छात्रों ने कोटा में सुसाइड किया है. अब स्ट्रेस के चलते एक छात्र के गायब होने का मामला सामना आया है. छात्र के कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ है.

NEET की परीक्षा सही न जाने पर कोटा में छात्र गायब, कमरे से मिले नोट में लिखा- बैराज के पास खोज लेना
NEET की परीक्षा के बाद एक छात्र गायब
NDTV Reporter

Kota News: राजस्थान के कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का जीवन का काफी तनाव में व्यतीत हो रहा है. कई छात्रों ने परीक्षा के तनाव के चलते आत्महत्या भी कर ली. इस साल अब तक कुल 9 छात्रों ने कोटा में सुसाइड किया है. अब स्ट्रेस के चलते एक छात्र के गायब होने का मामला सामना आया है. छात्र के कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ है.

बिहार का रहने वाला छात्र

छात्र के गायब होने का मामला कोटा में कुन्हाड़ी थाना इलाके की है. बूंदी रोड पर कैनाल रोड स्वर्ण विहार पीजी में रहकर छात्र नीट यूजी की तैयारी कर रहा था. कुन्हाड़ी थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने मीडिया को बताया लापता छात्र 19 साल के अमन कुमार सिंह है. यह बिहार का रहने वाला है. दो साल से कोटा में रहकर मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम व नीट यूजी की तैयारी कर रहा था.

छात्र के कमरे से मिला नोट 

कमरे से बरामद नोट में छात्र ने पेपर अच्छा नहीं जाने की भी बात लिखी है. उसने नोट में लिखा कि मुझे कोटा बैराज के आसपास खोज लेना. थाना अधिकारी ने कहा कि रविवार को सुबह करीब 2 से 2:30 बजे के बीच छात्र कमरे से गायब हो गया. छात्र की तलाश की जा रही है. उसके परिजनों को सूचना दे दी है. 

एक छात्र पहले से लापता

बता दें कि नीट यूजी की तैयारी करने के लिए गंगापुर जिले के बामनवास से कोटा आए 19 साल का छात्र राजेंद्र मीणा 6 मई से लापता है. उसने अपने परिजनों को मोबाइल पर मैसेज भी किया था, जिसमें उसने लिखा- "वो घर छोड़कर जा रहा है. आगे की पढ़ाई उसे नहीं करनी है. वो अगले 5 साल के लिए घर से जा रहा है. पिता की शिकायत पर विज्ञान नगर थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सात दिन से लापता चल रहा है.

यह भी पढ़ें- एक ही लड़की पर दो दोस्तों का आया दिल, दोनों में नहीं बनी बात तो एक को मार डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com