विज्ञापन

बारिश का दौर थमने से बढ़ने लगा पारा, 16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मॉनसून

Rajasthan Weather Alert: बारिश का दौर थमने और धूप पड़ने से प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है. प्रदेश में कई शहरों का तापमान बढ़ने लगा है.

बारिश का दौर थमने से बढ़ने लगा पारा, 16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मॉनसून
राजस्थान में बारिश का दौर थमने से गर्मी और उसम शुरू हो गई.
IANS

राजस्‍थान में मॉनसून कमजोर पड़ चुका है. राज्य में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के अलावा कहीं बारिश नहीं हुई. बारिश का दौर पूरी तरह थम चुका है. राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में दिनभर काले बादल छाए तो रहे, लेकिन बरसे नहीं.  वहीं, बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान कर दिया. श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  अन्य शहरों में दिन के साथ साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है.  

16 जुलाई से फिर शुरू होगी बारिश 

मौसम विभाग की ओर से 16 जुलाई से एक बार फिर बरसात की संभावनाएं जताई जा रही है.  विभाग के मुताबिक, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 16-17 जुलाई से हल्की बारिश होने की संभावना है.  

धूलभरी हवाएं चलने की संभावना 

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के इलाकों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है.  

राजस्थान में औसत से कम हुई बारिश  

प्रदेश में अभी औसत से कम बारिश हुई है. इसका सीधा असर खरीफ की फसलों की बुवाई पर देखने को मिल रहा है. प्रदेश में बुवाई कम हुई है. ऐसे में किसान चिंतित हैं. कई जगहों से किसानों के बारिश करवाने के लिए हवन करने, जागरण करने समेत पूजा पाठ की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. मौसम विभाग का दावा है कि प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से कम ही रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव का समय तय! सरकार के एक प्रार्थना पत्र ने दिए बड़े संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close