विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2024

जयपुर में सड़क हादसे के बाद तनाव, गाड़ियों के शीशे तोड़े; थाने का घेराव

जयपुर में रामगंज थाना इलाके में ई रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई. देर रात हुए सड़क हादसे के बाद माहौल बिगड़ गया. भारी तादाद में जुटी भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगी. काफी समझाइश के बाद लोग अपने घर के लिए रवाना हुए.

जयपुर में सड़क हादसे के बाद तनाव, गाड़ियों के शीशे तोड़े; थाने का घेराव

Jaipur News: जयपुर में देर रात एक सड़क हादसे के बाद माहौल बिगड़ गया. तनाव बढ़ने के बाद सांसद मंजू शर्मा (Manju Sharma) भी थाने पहुंच गई. यह मामला रामगंज थाना इलाके का है, जहां ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई. जिसके बाद लोगों ने रामगंज थाने का घेराव किया. भारी तादाद में जुटी भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. मामला बढ़ता देख डीसीपी नॉर्थ रांची डोगरा खुद मौके पर पहुंचीं और लोगों से समझाइश की. लोगों का आरोप था कि कुछ लोग इलाके में माहौल खराब करना चाहते हैं, जिसकी वजह से इस तरह के झगड़े-फसाद कर रहे हैं.  

माहौल बिगड़ने के बाद एडिशनल एसपी पहुंचे मौके पर

इस बीच एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. काफी समझाइश के बाद लोग अपने घर के लिए रवाना हुए. ई-रिक्शा चालक ने बताया कि वह अपनी सवारी को छोड़कर गांधी सर्किल की तरफ से जा रहा था. इस दौरान ये घटनाक्रम हुआ. चालक के परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए. 

खबर वायरल होने के बाद स्थिति बनी तनावपूर्ण

कुछ ही देर में यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. कई यूजर्स इसे दो समुदाय के बीच झगड़ा बताने लगे. इधर, बाइक चालक की तरफ से भी एफआईआर दर्ज की गई है. चालक का आरोप है कि कुछ लोग घर के बाहर आए थे और उन्होंने वहां खड़ी हुई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए. वहीं, घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर सांसद मंजू शर्मा भी थाने पर पहुंचीं. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. 

डीसीपी का बयान- भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा ने बताया कि मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई गई है. इस संबंध में जांच की जा रही है. जो भी आरोपी होगा, उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो भी जो लोग सोशल मीडिया पर दो समुदाय के बीच झगड़ा बताकर खबरें वायरल कर रहे हैं, उन लोगों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः 500 रुपये के लिए हिरणों का शिकार करने वाले आरोपी की जेल में मौत, कोर्ट से मिल चुकी थी जमानत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com