विज्ञापन

अजमेर में ट्रक ने कावंड‍़ियों को मारी टक्‍कर, एक की मौत; ड्राइवर को पकड़कर की धुनाई

कांवड़‍ियों ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी. कांवड़‍ियों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पीटा, इसके बाद पुल‍िस के हवाले कर द‍िया. 

अजमेर में ट्रक ने कावंड‍़ियों को मारी टक्‍कर, एक की मौत; ड्राइवर को पकड़कर की धुनाई
घायल कांवड़िया.
NDTV Reporter

अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कावड़ यात्रा की खुशियों को मातम में बदल दिया. गेगल थाने के सामने एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पुष्कर से पवित्र गंगाजल लेकर किशनगढ़ लौट रहे तीन कावड़ यात्रियों को टक्कर मार दी.  हादसे में किशनगढ़ निवासी शुभम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया.  घायल को तत्काल जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. 

ट्रक ड्राइवर की पिटाई 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गुस्साए कावड़ यात्रियों ने भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. सूचना मिलते ही गेगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया और हालात पर काबू पाया. पुल‍िस के समझाने के बाद कांवड़‍ियों को शांत कराया. 

युवक के पिता की भी हो चुकी मौत 

पुलिस ने मृतक शुभम के शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि शुभम के पिता का भी कुछ समय पहले निधन हो चुका था. अब इस हादसे ने परिवार पर एक और बड़ा दुख लाकर खड़ा कर दिया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 साल का शौकीन बन गया करोड़पत‍ि; पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार क‍िया तो खुली पोल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close