विज्ञापन

पिता की पिटाई से परेशान लड़की घर से भागी, तो 3 राज्यों में हुई दरिंदगी का शिकार, फिर बनाया लुटेरी दुल्हन

भरतपुर में बाल कल्याण समिति की जांच के दौरान मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. यूपी की निवासी 15 वर्षीय लड़की के साथ 3 राज्यों में यौन शोषण किया है.

पिता की पिटाई से परेशान लड़की घर से भागी, तो 3 राज्यों में हुई दरिंदगी का शिकार, फिर बनाया लुटेरी दुल्हन
घर से भागी नाबालिग का 3 राज्यों में यौन शोषण

राजस्थान के भरतपुर में मानव तस्करी और 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है. उत्तर प्रदेश से भागी 15 साल की नाबालिग के साथ दिल्ली, जम्मू और मथुरा में यौन शोषण हुआ. फिर उसे भरतपुर में लुटेरी दुल्हन बनाकर ठगी करवाई गई. इस बात का खुलासा बाल कल्याण समिति की जांच में हुआ है. CWC अध्यक्ष राजाराम भुतौली ने बताया कि 3 फरवरी 2026 को नाबालिग उत्तर प्रदेश से घर छोड़कर दिल्ली पहुंची. पिता की मारपीट से परेशान थी.

जम्मू के होटल में कराया देहव्यापार

दिल्ली में एक व्यक्ति उसे जम्मू ले गया. वहां 3 दिन काम कराने के बाद वो भागी तो जम्मू के होटल में फंस गई. होटल मालिक ने बर्तन मंजवाए और रात में जिस्मफरोशी करवाई. वहां से भागकर दिल्ली आई तो एक युवक उसे मथुरा ले गया. कमरे में बंद कर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर कई बार यौन शोषण किया. 

भरतपुर में नाम बदलकर करवा दी शादी

एक दिन युवक का फोन आया तो नाबालिग ने उठा लिया. फोन पर मथुरा की अंजलि थी. अंजलि ने नाबालिग को झारखंड की चिंता देवी को बेच दिया. चिंता देवी नाबालिग को भरतपुर के खेड़ली मोड़ लाई. नाम बदलकर नेहा रखा और शादी करवा दी. 3 दिन बाद ससुराल से गहने-नकदी लूटने की ट्रेनिंग दी. 17 अप्रैल को चिंता देवी ने खुद नेहा की गुमशुदगी दर्ज करवाई. फिर गैंग के सदस्य को भेजकर ससुराल वालों को नाबालिग से शादी के नाम पर धमकाकर पैसे वसूले.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने नेहा को नारी निकेतन भेजा तो चिंता देवी फर्जी आधार-जन्म प्रमाण पत्र लेकर मां बनकर छुड़ाने पहुंची. CWC ने SIR रिपोर्ट निकलवाई तो पोल खुल गई. असली नेहा अपने माता-पिता के साथ थी. चिंता देवी को गिरफ्तार कर नारी निकेतन भेजा गया. CWC ने सेवर थाने में FIR दर्ज करवाई है. गैंग के तार उत्तर-राजस्थान से जुड़े हैं.

यह भी पढे़ं-

दोस्त ने 10 लाख रुपये लेकर दी धमकी कहा- 'नहीं दूंगा', कोर्ट के आदेश पर दर्ज FIR

रणथंभौर में सेटेलाइट कॉलर और सिम कैमरों से होगी बाघों की निगरानी, मिलेगा पल पल का अपडेट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close