विज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरी वैन खड़े ट्रक से टकराई, एक मासूम की मौत; एक की हालत नाजुक

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. घायल बच्‍चों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.  

स्कूली बच्चों से भरी वैन खड़े ट्रक से टकराई, एक मासूम की मौत; एक की हालत नाजुक
स्कूल वैन से टकराई वैन.
NDTV Reporter

बांसवाड़ा शहर के दाहोद मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे हो गया. स्कूली बच्चों से भरी वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि करीब सात अन्य बच्चे घायल हो गए. 

ड्राइवर ने नियंत्रण खोया  

वैन सेंट पॉल स्कूल के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. स्कूल से कुछ दूरी पहले चालक के नियंत्रण खोने से वैन पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. 

घायलों को अस्पताल पहुंचाया   

घटना के बाद स्थानीय लोगों, एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है. चिकित्सकों के अनुसार एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायल बच्चों का उपचार जारी है. 

लापरवाही के कारण हुआ हादसा 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा वैन चालक की लापरवाही के कारण हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है. 

स्कूल प्रशासन के प्रति गुस्सा 

हादसे के बाद शहरभर में शोक का माहौल है.  सोशल मीडिया पर भी लोगों ने स्कूल प्रशासन की परिवहन व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है.  लोगों का कहना है कि स्कूल आने-जाने के लिए निजी वाहनों का उपयोग किया जाता है और बच्चों के परिवहन व्यवस्था की पर्याप्त निगरानी नहीं होती.  हलांकि, इस संबंध में स्कूल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़, विरोध पर चेन पुल‍िंग कर साथ‍ियों को बुलाया आरोपी; मारपीट और पथराव

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close