विज्ञापन

कौन हैं डोटासरा के हमशक्ल? शादी समारोह में आए नजर... करते हैं यह काम

वायरल वीडियो में गोविंद सिंह डोटासरा के हमशक्ल एक शादी समारोह में नाश्ता करते हुए नजर आ रहे हैं.  इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं, वह शक्ल और सूरत से हूबहू डोटासरा के हमशक्ल लग रहे हैं.

कौन हैं डोटासरा के हमशक्ल? शादी समारोह में आए नजर... करते हैं यह काम
गोविंद सिंह डोटासरा के हमशक्ल

Govind Singh Dotasra Duplicate: राजस्थान की राजनीति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक चर्चित ना म हैं. पूरे राजस्थान में कांग्रेस की कमान को संभाल रहे डोटासरा अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. चुनावी रैलियों में गरजते हैं. जबकि उनका हाव-भाव, उनकी बॉडी लैंग्वेज और उनके भाषण भी लोगों में काफी चर्चित रहते हैं. लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डोटासरा के हमशक्ल की काफी चर्चा हो रही है.

कद काठी से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक सब डोटासरा की तरह

वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंद सिंह डोटासरा के हमशक्ल एक शादी समारोह में नाश्ता करते हुए नजर आ रहे हैं.  इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं, वह शक्ल और सूरत से हूबहू डोटासरा के हमशक्ल लग रहे हैं. उनके बाल बनाने की स्टाइल भी डोटासरा के जैसी है, वही उनकी कद काठी, चाल ढाल और बॉडी लैंग्वेज भी लगभग गोविंद सिंह डोटासरा की तरह ही नजर आ रही है. लोग उन्हें सोशल मीडिया पर डोटासरा का हमशक्ल या डुप्लीकेट कहकर प्रचलित कर रहे हैं.

लेकिन यह व्यक्ति कौन है ? कहां रहते हैं ? और क्या काम करते हैं ? इसकी जानकारी किसी को नहीं है. लेकिन हम आपको बताते हैं की डोटासरा के यह हमशक्ल कौन है और कहां के रहने वाले हैं.

कौन हैं डोटासरा का हमशक्ल

इनका नाम नरेश कुमार सिंधी है, जो डीडवाना जिले के लाडनूं में रहते हैं. 42 वर्षीय नरेश कुमार सिंधी मेडिकल क्षेत्र में जॉब करते हैं और उनका खुद का कैटरिंग का भी काम है. वे अक्सर शादी समारोह में कैटरिंग की बुकिंग पर जाते हैं. नरेश कुमार मूलतः जयपुर के रहने वाले हैं, मगर वे लगभग 12 सालों से लाडनूं में ही रहने लगे हैं. लाडनूं में ही उनका ससुराल भी है  

एनडीटीवी की टीम ने जब नरेश कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी गोविंद सिंह डोटासरा को नहीं देखा, ना में कभी उनसे मिला हूं. आज जब यह वीडियो वायरल हुआ तो मेरे पास लोगों के फोन आने लगे और मुझे डोटासरा का हमशक्ल बताने लगे. इस पर मुझे काफी अचंभा भी हुआ. नरेश कुमार ने कहा कि इस समय शादियों की सीजन चल रही है, जिसके कारण वे कैटरिंग के काम से शादी विवाह में जाते हैं, उसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया है.

यह भी पढ़ेंः SBI ब्रांच में जांच के लिए अचानक पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, 9 करोड़ के फसल बीमा क्लेम पर की कार्रवाई

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close