Rajasthan Politics: क्या राजस्थान की सत्ता का रास्ता वागड़ की तपती लाल मिट्टी और आदिवासियों के आस्था केंद्र बेणेश्वर धाम से होकर गुजरता है? आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आदिवासियों के महाकुंभ 'बेणेश्वर धाम' पहुंचे, जहां उन्होंने ₹120 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी और जनजातीय गौरव को नमन किया। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ विकास का रोडमैप है या 2026 के चुनावी समर से पहले बीजेपी की बड़ी घेराबंदी? सांसद राजकुमार रोत की चुनौती और बहिष्कार की अपीलों के बीच आदिवासियों का असली हमदर्द कौन है? भाजपा, कांग्रेस और BAP (भारत आदिवासी पार्टी) की इस त्रिकोणीय जंग में बेणेश्वर की धरती से क्या नया सियासी संदेश निकलेगा? #RajasthanPolitics #BeneshwarDham #CMBhajanLalSharma #TribalPolitics #Vagad #RajkumarRoat #BJP #Congress #BAP #JanjatiyaGauravDivas #RajasthanNews #ndtvrajasthan #topnews