राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज भारी हंगामे के आसार हैं। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी, जिसमें अनुदान मांगों और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। लेकिन सदन के बाहर और भीतर असली सियासी जंग 'राहुल गांधी' और 'प्रधानमंत्री मोदी' को लेकर छिड़ गई है।