अजमेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए कोल्ड स्टोरेज में रखा करीब 920 किलो काजू जब्त किया है.मेहता ट्रेडर्स और राजेश ड्राई फ्रूट पर कार्रवाई हुई, काजू के दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं और दो प्रतिष्ठानों से टमाटर केचप के नमूने भी लिए गए हैं.यह कार्रवाई "शुद्ध आहार, मिलावट पर वार" अभियान के तहत हो रही है.