भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पर ₹5000 का इनाम था, और अब तक कुल 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं.भरतपुर पुलिस की 35 से ज्यादा टीमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं.पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के अनुसार बाकी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी.