अलवर जिले के निर्भयपुरा गांव में रविवार को सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बद्दन लाल के रूप में हुई है. वे पिछले 25 वर्षों से सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढेलावास में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और पांच महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे. उनका शव घर से लगभग 100 मीटर दूर एक पशु बाड़े में बने टिन शेड में फंदे से लटका मिला. #rajasthan #alwarteachercommittedsuicide #alwarnews #4pagesuicidenotefound