बीकानेर के खाजूवाला में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं का आंदोलन आज चौथे दिन भी जारी है। उपखंड कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी और कार्य बहिष्कार के साथ-साथ आज महिलाओं ने सांकेतिक चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।