कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तत्कालीन मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलावर ने डोटासरा को 'महाभ्रष्ट' बताते हुए कहा कि उनके समय में तबादलों के रेट फिक्स थे। साथ ही उन्होंने बिना तैयारी के स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलने पर भी सवाल उठाए। दिलावर ने खुली चुनौती दी है कि अगर उन पर भ्रष्टाचार साबित हुआ, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे