Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रविवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को वहां से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई. इस दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी.