राजस्थान में अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। झुंझुनू और करौली समेत प्रदेश के कई जिलों में हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कर्मी सड़कों पर उतरीं और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।