राजस्थान के विश्वविद्यालयों में अब मराठी भाषा की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े के निर्देश के बाद सभी विश्वविद्यालयों में 'शास्त्रीय मराठी भाषा अध्ययन केंद्र' स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन इस फैसले के बाद प्रदेश में 'मायड़ भाषा' (राजस्थानी) बनाम मराठी की नई बहस छिड़ चुकी है