पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर दौरे पर बीजेपी की रैलियों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राहुल गांधी की लोकतंत्र बचाओ रैली के बाद बीजेपी देशभर में रैलियां कर रही है, लेकिन अपेक्षित भीड़ नहीं जुटा पा रही. उन्होंने कहा कि जोधपुर की बीजेपी रैली में भी सीमित लोग पहुंचे और विपक्ष की रैलियों पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है. बीजेपी का कहना है कि ये रैलियां संवैधानिक संस्थाओं पर उठ रहे विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए हर जिला मुख्यालय पर की जा रही हैं.