सिरोही की पहाड़ियों में मक्का और अरंडी की आड़ में चल रही 15 हजार किलो गांजे की अवैध खेती का पुलिस ने ड्रोन और जीपीएस की मदद से बड़ा पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन में पुलिस ने ₹1 करोड़ से अधिक मूल्य के 4.5 टन पौधे जब्त करते हुए 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है. दुर्गम जंगलों में छिपे इस बड़े ड्रग्स नेटवर्क तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पहली बार आधुनिक तकनीक का सफल इस्तेमाल किया है.