रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जहां राम की पैड़ी समेत सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. इस बार 2151 वेदाचार्य और अर्चक एक साथ सरयू तट पर महाआरती करेंगे, जबकि 2100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत करेंगे. सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर को 20 ज़ोन और 53 सेक्टर्स में बांटा गया है.