दूदू पंचायत समिति की मरवा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच ओम प्रकाश रायका का पदभार ग्रहण समारोह बेहद खास अंदाज में हुआ. बचपन में ऊंट चराकर जीवन बिताने वाले रायका सरपंच बनने के बाद उसी ऊंट पर सवार होकर पंचायत मुख्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया और पारंपरिक वेशभूषा व सजे-धजे ऊंट के साथ आए सरपंच को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे.