लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हरिचंद जाट उर्फ हरि बॉक्सर को अमेरिका में US ICE ने हिरासत में लिया है, जो वहां बैठकर गैंग को ऑपरेट कर रहा था. उस पर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने और बॉलीवुड को धमकी देने के साथ हत्या, रंगदारी, लूट और हथियार सप्लाई जैसे कई मामले दर्ज हैं. राजस्थान AGTF के प्रयासों से हुई इस कार्रवाई के बाद उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है.