BarmerPolice की नशे पर 'Surgical Strike', करोड़ों की अवैध संपत्ति फ्रीज! | Anti Drug Operation

  • 2:45
  • प्रकाशित: अक्टूबर 30, 2025

राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में नशे की बढ़ती लत को खत्म करने के लिए बाड़मेर पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने नशे के बड़े तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों को फ्रीज करना शुरू कर दिया है। अब तक 6 करोड़ रुपये से अधिक की आलीशान कोठियां, लग्जरी वाहन और आवासीय मकान जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस ने उन संपत्तियों को भी चिन्हित किया है जो तस्करों ने दूसरों के नाम से खरीदी हैं, जिनकी सूची जल्द ही आयकर विभाग और ईडी को सौंपी जाएगी। बाड़मेर पुलिस का यह नवाचार ड्रग माफिया पर लगाम लगाने और उनके वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

संबंधित वीडियो

ACB_577443
22:54
सितंबर 26, 2026 23:19 pm IST