Jhalawar-Bundi School Accident हादसे में High Court ने अधिकारियों को लगाई फटकार | Rajasthan Top News

  • 3:03
  • प्रकाशित: फ़रवरी 02, 2026

Rajasthan News: झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद प्रदेश की जर्जर स्कूलों के हालात पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट लगातार राज्य के स्कूलों की जर्जर हालत पर स्वप्रेरित संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रहा है. इसी को लेकर सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग को कड़ी फटकार लगाई है. जस्टिस महेंद्र गोयल और जस्टिस अशोक कुमार जैन की खंडपीठ में यह सुनवाई की. कोर्ट ने साफ कहा कि सरकार की रिपोर्ट कागजों में कुछ और, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. कोर्ट ने शिक्षा सचिव को निर्देश देकर कहा कि मुख्य सचिव और वित्त सचिव से मिलकर बजट में इस मद पर फंड के लिए कुछ व्यवस्था करें.

संबंधित वीडियो