राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर करीब आधे घंटे तक शिष्टाचार भेंट की.
इसके बाद सीएम ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर राजस्थान के जल समझौतों और हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के मुद्दों पर चर्चा की.
साथ ही, सीएम भजनलाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.