भरतपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यहां 'अपना घर आश्रम' में एक महिला 9 साल के लंबे अंतराल के बाद अपने परिवार से मिली है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली तारा 9 साल पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उस वक्त वह गर्भवती थी। परिवार वालों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन जब वह नहीं मिली तो पति ने उसे मृत मान लिया और दूसरी शादी कर ली, जिससे उसके बच्चे भी हैं। लेकिन तारा भटकते हुए भरतपुर पहुंच गई और 'अपना घर आश्रम' ने उसे सहारा दिया।