उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में भावना गौड़ की संदिग्ध मौत ने तूल पकड़ लिया है। राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि भावना की हत्या की गई है और इसमें उसके ससुराल पक्ष का हाथ है। परिजनों ने पति के अवैध संबंधों और घरेलू कलह का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच और एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है। शरीर पर मिले खरोंच के निशानों ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।