भीलवाड़ा जिले के बिगोद थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मांडलगढ़-भीलवाड़ा (कोटा) हाईवे पर नया गांव के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक कार के अगले हिस्से में बुरी तरह घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।