भिवाड़ी अग्निकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को लीज पर लेने वाले हेमंत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है..हेमंत शर्मा ने मालिक से फैक्ट्री को लीज पर ली थी.गारमेंट फैक्ट्री में अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम चल रहा था.बताया जा रहा है कि हेमंत शर्मा भिवाड़ी डीएसटी में कार्यरत पुलिस कर्मी का भाई है.माना जा रहा है पुलिसकर्मी का भाई विस्फोट का बड़ा कारोबार करता था.हलांकि पुलिस भाई की भूमिका की जांच में जुटी हुई है.जांच में सामने आया कि काफी समय से इस क्षेत्र में यह काम चल रहा था.हेमंत शर्मा ने दो और फैक्ट्रियों को लीज पर ले रखी थी. ब्लास्ट फेक्ट्री में काम करने वाले बिहार निवासी एक मजदूर की निशानदेही पर दो जगहों कार्रवाई की.एक कंपनी में निर्माण और दूसरा गोदाम है. अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा ने बताया कि यहां भारी मात्रा में माल बरामद किया गया है और हर पहलू से इसकी जांच की जा रही है #BhiwadiFireCase #rajasthannews #BhiwadiAgnikand #factoryfire #justiceforvictims #breakingnews