लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक ताजा बयान ने देश की सियासत में तूफान खड़ा कर दिया है। रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद बीजेपी पूरी तरह हमलावर हो गई है।