राजस्थान में खाद की किल्लत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किरोड़ी लाल मीणा ने गहलोत को पत्र लिखकर सरकार के प्रयासों और स्टॉक की वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी साझा की है