शहरूखंड की तीनों पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनने पर कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौर का फूल मालाओं और पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत हुआ.
उधर बालोतरा में राज्य मंत्री के के बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा ने जिला प्रमुख पद और गुड़ामालानी क्षेत्र की चार पंचायत समितियों में प्रधान पद हासिल किए। इसके बाद धन्यवाद सभा हुई.
सभा में मंत्री ने इस जीत को जनता का ऐतिहासिक आशीर्वाद बताया और क्षेत्र के विकास की आगामी योजनाओं पर बात की.