RAS Pre Exam 2026: 6 दिसंबर को होगी परीक्षा, 607 पदों पर भर्ती, 3 दिसंबर से एडमिट कार्ड! Hinci News

  • 4:16
  • प्रकाशित: नवम्बर 29, 2026
RAS Pre Exam 2026: 6 दिसंबर को होगी परीक्षा, 607 पदों पर भर्ती, 3 दिसंबर से एडमिट कार्ड! Hinci News राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 6 दिसंबर को किया जाएगा।परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक एक ही पारी में होगी। इस भर्ती के तहत कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें राज्य सेवाओं के 192 और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पद शामिल हैं।आयोग ने आज से अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी SSO पोर्टल पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी अपनी SSO ID से लॉगिन कर परीक्षा जिला देख सकेंगे।वहीं 3 दिसंबर से एडमिट कार्ड जारी होंगे। 3 दिसंबर को प्रवेश-पत्र RPSC की वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।इस परीक्षा में करीब पांच लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। #ras2026 #rpsc #rasexam #raspre2026 #rajasthannews #breakingnews #admitcard #examnews #rpscnews #hindinews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो