Jaipur BJP Meeting: पंचायत चुनाव समीक्षा से राजनीतिक नियुक्तियों तक, BJP की बड़ी रणनीति बैठक!
जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार और कुछ समय के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद रहीं।
सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव के नतीजों, कार्यकर्ताओं की नाराजगी, संगठनात्मक मजबूती और निगम-बोर्ड, आयोगों सहित हजारों राजनीतिक पदों पर नियुक्तियों को लेकर मंथन किया जा रहा है। संभावित नामों की सूची को अंतिम रूप देकर दिल्ली भेजे जाने की तैयारी है। चर्चा यह भी है कि सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों का बड़ा तोहफा मिल सकता है।
बैठक में सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने, पंचायत चुनाव से मिले फीडबैक और 2028 की चुनावी तैयारियों को लेकर भी व्यापक रणनीति बनाई जा रही है।
#bjp #bhajanlalsharma #madanrathore #diyakumari #ajeykumar #politicalappointments #rajasthanpolitics #bjprajasthan #jaipurnews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan