जोधपुर की सोहनी देवी के निधन के बाद उनके परिवार ने समाज के सामने एक प्रेरक मिसाल पेश करते हुए उनकी पार्थिव देह का दान कर दिया. अमेरिका में रहने वाले बड़े भाई की प्रेरणा और सभी भाइयों की सहमति से डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को देह सौंपी गई। इस नेक पहल से मेडिकल विद्यार्थियों को पढ़ाई और रिसर्च में मदद मिलेगी, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन ने परिवार का आभार जताया है.