कोटा के सुल्तानपुर क्षेत्र में नीमली के पास एक्सप्रेस हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और 4 बार पलटी.हादसे में एक महिला समेत कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
कार दिल्ली से मुंबई जा रही थी। पुलिस मौके पर पहुँची, शवों को सुल्तानपुर अस्पताल ले जाया गया और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.
पुलिस मामले की जाँच कर रही है.