PM मोदी के 140वें एपिसोड के बाद बोले CM Bhajan Lal Sharma: नवाचार और जनभागीदारी की मिसाल! Hindi News

  • 10:39
  • प्रकाशित: नवम्बर 29, 2026
PM मोदी के 140वें एपिसोड के बाद बोले CM Bhajan Lal Sharma: नवाचार और जनभागीदारी की मिसाल! Hindi News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 140वें एपिसोड को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिला। जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के कोने-कोने में नवाचार करने वाले लोगों, गांव, गरीब, किसान और जनहित में काम करने वालों को मंच देकर पूरे देश को प्रेरित करते हैं। उन्होंने फिट इंडिया, साइबर क्राइम रोकथाम, विरासत संरक्षण और विकसित भारत 2047 के संकल्प का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में राजस्थान पानी, बिजली, सड़क, रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य विकसित भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। #mannkibaat #pmmodi #bhajanlalsharma #mannkibaat140 #narendramodi #diyakumari #madanrathore #viksitbharat2047 #rajasthannews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो