Rajasthan News : बीकानेर के अर्जुनसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आग की लपटें कितनी भयानक हैं और आसमान काले धुएं से भर गया है। आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और कड़ी मशक्कत की। सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुँचने की कोशिश में जुटीं। #BikanerFire #ArjunSar #RajasthanNews #BreakingNews #ShopFire #MassiveFire #BikanerNews #FireAccident #RajasthanFire #LiveNews #breakingnews #rajasthanhindinews #ndtvrajasthan