बीकानेर(Bikaner) में शिक्षा विभाग ने बड़ी संख्या में प्राचार्य एवं समकक्ष पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने 5005 उप प्राचार्यों(Vice Principal) को प्राचार्य पद पर पदोन्नत करने के आदेश दिए हैं। पदोन्नत हुए कार्मिकों को 15 दिनों के भीतर कार्यग्रहण करना अनिवार्य होगा।