राजस्थान में निजी बस संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन है। प्रदेश की करीब 35,000 से 40,000 निजी बसें सड़कों से नदारद हैं, जिसके कारण लगभग 15 लाख यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।