ब्यावर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल ब्यावर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम शर्मा 'बेस्ट टूरिस्ट विलेज' का खिताब जीतने वाले प्रसिद्ध देवमाली गांव का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।