दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रात के अंधेरे में एक और रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ। हरिद्वार से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस ट्रेलर से टकराकर आग का गोला बन गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।