Jhunjhunu Electric Shock Accident: हादसे से दहला राजस्थान, PM-CM समेत सभी नेताओं ने जताया दुख!

  • 6:16
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026
Jhunjhunu Electric Shock Accident: हादसे से दहला राजस्थान, PM-CM समेत सभी नेताओं ने जताया दुख! झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में हुए दर्दनाक करंट हादसे ने पूरे राजस्थान को झकझोर दिया है। सड़क निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट मिक्सर मशीन का पाइप 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे करंट फैलने से 8 मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख जताते हुए जिला प्रशासन से पूरी जानकारी ली और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी घटना को बेहद दुखद बताते हुए निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की मांग की है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और हादसे के कारणों की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। #udaipurwati #jhunjhunu #breakingnews #rajasthannews #accident #bhajanlalsharma #narendramodi #ashokgehlot #workersdeath #electricshock #chapoli #compensation #latestnews #tragicaccident #newsupdate Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो