छापोली के कदम कुंड में जनसहयोग से बन रही कच्ची सड़क के दौरान मिक्सर मशीन हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गई, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. ऊर्जा मंत्री ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता/मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं. मंत्री जी ने स्पष्ट किया कि यह निर्माण कार्य किसी सरकारी विभाग का नहीं बल्कि निजी स्तर पर हो रहा था, और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.