नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही और पैसे ऐंठने के आरोपों को NDTV पर दिखाए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए PMO डॉ. नरेंद्र मेघवाल ने लेबर रूम के गार्ड, दो नर्सिंग कर्मियों और मदर केयर सिस्टर समेत 4 कर्मचारियों को हटा दिया है.PMO ने स्पष्ट किया कि परिजनों द्वारा पहचान न हो पाने के बावजूद कार्रवाई की गई है और अस्पताल में किसी भी तरह के अवैध लेन-देन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.