दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 190 के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया, जिससे ट्रेलर में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक रोहित मीणा की केबिन में जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तथा शव को बाहर निकालकर दौसा अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया.