Diwali Special Inspirational Story : मिट्टी के दीयों पर संकट! चाइनीज लाइटों ने छीनी कुम्हारों की चमक

  • 9:29
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026
Diwali Special Inspirational Story : मिट्टी के दीयों पर संकट! चाइनीज लाइटों ने छीनी कुम्हारों की चमक दीपावली पर हर घर रोशनी से जगमगा रहा है, लेकिन मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगर आज भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जोधपुर और आमेर के कुम्हार परिवार पीढ़ियों से इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई, बिचौलियों का दबाव और बाजार में सस्ती इलेक्ट्रिक व चाइनीज सजावटी वस्तुओं की बढ़ती मांग ने उनके कारोबार को प्रभावित किया है। कारीगरों का कहना है कि मिट्टी, ईंधन और मजदूरी की लागत कई गुना बढ़ गई है, जबकि दीयों के दाम में उतनी बढ़ोतरी नहीं हुई। हालत यह है कि कई परिवार इस पुश्तैनी व्यवसाय को छोड़ चुके हैं। जहां कभी 80 से 100 परिवार यह काम करते थे, वहां अब मुश्किल से 10 से 15 परिवार ही बचे हैं। दिवाली पर मिट्टी का एक दिया सिर्फ घर नहीं रोशन करता, बल्कि किसी कारीगर के घर में भी खुशियां लाता है। स्थानीय कारीगरों से सीधे दीये खरीदना इस पारंपरिक कला को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। #diwali #mittikediye #kumhar #vocalforlocal #handmadediyas #localartisans #diwalispecial #jodhpur #amer #rajasthannews #indianculture #pottery #festivaloflights #positivenews #groundreport Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो